फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जमीन विवाद में बुजुर्ग और परिजन को पीटा, तीन पर प्राथमिकी दर्ज

Tue, 27 Oct 2026 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। भरहेचौरा गांव में जमीन विवाद को लेकर बुजुर्ग और उनके परिजन की पिटाई के मामले में पुलिस ने सोमवार को तीन आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, भरहेचौरा गांव निवासी बाबूलाल और वीरन प्रसाद के बीच जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। रविवार को विवादित जमीन पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।
आरोप है कि इसके बाद वीरन पक्ष के लोगों ने बाबूलाल के दरवाजे पर चढ़कर उनकी, बेटियों और नातियों की पिटाई कर दी। डंडे, बैट और भाले से हमले में बाबूलाल के नाती आयुष के सिर में गंभीर चोट आई है। उसका इलाज मेडिकल कॉलेज देवरिया में चल रहा है। इसके अलावा आरोपियों पर महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने सतीश, अभय और धीरज पर मारपीट समेत अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि जमीन विवाद में मारपीट हुई थी। शिकायत और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें