फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लापरवाही के आरोप में एसआई समेत आठ पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Wed, 04 Jun 2025 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मदनपुर। एसपी विक्रांत वीर ने लापरवाही के आरोप में मंगलवार को मदनपुर थाने के एसआई विनोद कुमार राय समेत आठ पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। रविवार को एसपी ने थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान तमाम खामियां पकड़ में आई थीं। इसी के बाद कयास लगा जा रहे थे कि पुलिसकर्मियों पर गाज गिर सकती है। एसपी की कार्रवाई के बाद थाने के अन्य कर्मियों में हड़कंप मचा है।
एसपी की कार्रवाई की जद में एसआई विनोद कुमार राय, हेड कांस्टेबल अवधेश चौधरी, सिपाही दीपक गौड़, अरमान अंसारी, चंदन कुमार गौड़, संजय कुमार, चंचल यादव, विशाल जायसवाल आए हैं। इन्हें तत्काल पुलिस लाइंस में आमद कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रविवार की रात करीब 11 बजे एसपी मदनपुर थाने का निरीक्षणक करने पहुंचे थे। उन्होंने राजस्व विवाद से संबंधित अभिलेख का निरीक्षण किया तो उसमें खामियां ही खामियां दिखीं थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें