चनुकी। रामजानकी मार्ग से बाईपास होते नवलपुर-सलेमपुर जाने वालों को अब दूसरे रास्ते से जाना पड़ेगा। लार से नवलपुर तक मार्ग निर्माण की वजह से बुधवार से 20 जून तक बाईपास मार्ग बंद रहेगा। बाईपास के दोनों तरफ के रास्ते को अवरुद्ध कर दिया गया है। इस आशय का एक पत्र नगर पंचायत के ईओ ने जारी किया है। रामजानकी मार्ग से हाईडिल तिराहा से बाईपास मार्ग होकर नवलपुर-सलेमपुर के रास्ते हजारों वाहन रोजाना निकलते हैं। नगर पंचायत लार के ईओ ने सोशल मीडिया पर डाले गए पत्र में कहा है बाईपास निर्माण के लिए आज से मार्ग आवाजाही रोक दी गई है। संवाद