फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सीएचसी के आठ स्वास्थ्यकर्मी मिले अनुपस्थित

Thu, 25 Jun 2026 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
सीएचसी तरकुलवा के निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश देते जिलाधि
विज्ञापन
तरकुलवा। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने बुधवार की सीएचसी तरकुलवा निरीक्षण किया। आठ स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिले। डीएम ने सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश सीएमओ को दिए हैं। उन्होंने सीएचसी प्रभारी डॉ. बीएन गिरी को स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की चेतावनी दी।
विज्ञापन

डीएम सुबह आठ बजे अचानक सीएचसी पहुंच गए। निरीक्षण के समय सीएचसी प्रभारी मौजूद थे, मगर आठ कर्मचारी बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित मिले। डीएम ने एक गर्भवती के मातृ-शिशु कार्ड की जांच की। उन्होंने महिला की शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच कराई। आशा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि सभी जांच संबंधी रिपोर्ट मातृ-शिशु कार्ड में अनिवार्य रूप से अंकित करें, ताकि गर्भवतियों की स्वास्थ्य संबंधी निगरानी प्रभावी ढंग से हो सके।
उन्होंने कहा कि आशा, आंगनबाड़ी और एएनएम को ग्राम्य स्वास्थ्य एवं पोषण समिति की बैठकों में सक्रिय रखा जाय। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारियों और अन्य संबंधित कर्मचारियों को नियमित क्षेत्र भ्रमण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें