देवरिया। बूंदाबांदी के बीच शनिवार को ईद का त्योहार जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। शहर से लेकर गांव तक लोगों ने ईद की नमाज पढ़ी। इसके बाद एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी।
ईद का उल्लास सुबह से ही मुस्लिम समाज के लोगों पर छाया रहा। सुबह से हो रहीं बूंदाबादी भी उत्साह को कम न कर पाई। लोग सुबह ही नहा धोकर नए वस्त्र पहनकर घर से निकल पड़े। अपने करीब के ईदगाह और मस्जिदों में पहुंचकर अपने लिए उपयुक्त स्थान चुनकर बैठ गए।
नमाज पढ़ाने के लिए मुस्लिम धर्मगुरुओं ने अपना आसन ग्रहण कर लिया। रमजान में अल्लाह की नेमत और इससे बरकत के बारे में बताया। इसके बाद नमाज पढ़ाई। सभी ने एक साथ नमाज पढ़ी। इसके बाद सभी ने देश की सलामती की दुआ की। मालवीय रोड ईदगाह में अशफाक अहमद काजमी ने नमाज पढ़ाई।
इसके अलावा शहर के जामा मस्जिद, छोटी मस्जिद, मदीना मस्जिद, अहमद नगर, मस्जिद, अलीनगर मस्जिद, नई कालोनी मस्जिद, बांस देवरिया मस्जिद, रामनाथ देवरिया मस्जिद समेत अनेक मस्जिदों में नमाज पढ़ी गई। इसके अलावा मदनपुर, लार, रुद्रपुर, पिंडी, रामपुर कारखाना, पथरदेवा, देसही देवरिया, भटनी दादन, बघौचघाट समेत अनेक जगहों पर नमाज पढ़ी गई।
अकीदत के साथ अदा की गई ईद की नमाज, एक-दूसरे को गले मिलकर दी मुबारकबाद : तरकुलवा। थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार को रिमझिम बारिश की फुहारों के बीच शांति और सौहार्द के पर्व ईद की नमाज अकीकत के साथ अदा की गई।
अकीकत मंदो ने मुल्क के अमन और चैन की दुआ मांगी। रमजान के पाक महीने में 30 दिन के रोजे के बाद शनिवार को रोजेदारों ने तरकुलवा कस्बा के दुबेटोला जमा मस्जिद समेत बाबूपट्टी, सीतापट्टी, बरईपट्टी, कौलाचल, नारायणपुर, बंजरिया, मुंडेरा बाबू, गढ़रामपुर, सोनहुला रामनगर, जमुनी, सिसवा, हरैया, कनकपुरा, पोखरभिंडा, शेखपुरा आदि गांवों में स्थित मस्जिद और ईदगाहों में ईद की नमाज अदा की। एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और मुल्क की सलामती के लिए दुआ की। इस दौरान बंजरिया, बरईपट्टी आदि जगह मेले का आयोजन किया गया, जिसमें खाने-पीने के समान से लेकर बच्चों के खिलौने तक की दुकानें सजी रहीं। शांति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल भ्रमणशील रहा।