फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकीदत के साथ मनाया गया ईद-उल-अजहा पर्व, दी गई कुर्बानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अकीदतमंदों ने मुल्क की खुशहाली व कोरोना से मुक्ति की दुआ मांगी
विज्ञापन

जिले में सादगी से मनाई गई बकरीद, नमाज अदा कर अल्लाह की रजा में दी गई कुर्बानी
देवरिया। जनपद में शनिवार को बकरीद का त्योहार अकीदत व सादगी के साथ मनाया गया। अकीदतमंदों ने सुबह घर में ही नमाज अदा की। शहर के ईदगाहों व मस्जिदों में सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए पेश इमाम सहित चुनिंदा लोगों की मौजूदगी में नमाज अदा की गई। इस दौरान खुतबा पढ़कर अकीदतमंदों ने मुल्क की खुशहाली व कोरोना महामारी से मुक्ति की दुआ मांगी। कोरोना संक्रमण के कारण कहीं भी आने-जाने में लोगों ने कम ही रुचि दिखाई।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन रोड स्थित जामा मस्जिद में पेश इमाम मुफ्ती अशफाक अहमद काशमी ने नमाज अदा की और कुर्बानी का फजायल बयां किया। जिला प्रशासन के निर्देश के बाद लोगों ने घरों में नमाज अदा की। नमाज के बाद एक दूसरे को मुबारकबाद पेश की। सोशल मीडिया पर भी बधाई देने का दौर चला। प्रमुख मस्जिदों व ईदगाहों पर नमाज के लिए ज्यादा लोग न इकट्ठा हो, इसके लिए प्रमुख जगहों पर पुलिस की तैनाती रही। नमाज के बाद हजरत इब्राहिम व हजरत इस्माइल की अजीम कुर्बानी को याद करते हुए मुस्लिम घरों में बकरा सहित अन्य जानवरों की कुर्बानी दी गई। शहर से लेकर देहात क्षेत्र के मुस्लिम बहुल मोहल्लों में पर्व के चलते चहल-पहल रही। घरों में औरतों ने लजीज व्यंजन बनाए। हालांकि अनलॉक से इस बार मेहमाननवाजी का दौर नहीं चला। कुर्बानी का सिलसिला रविवार और सोमवार को भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें