फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर विधानसभा में मनाएंगे अंबेडकर जयंती

Wed, 13 Apr 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
भाजपा के जिला कार्य समिति के बैठक को मुख्य अतिथि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
देवरिया में  भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्य समिति की बैठक महारानी चंडिका छात्रावास में हुई। इसमें बृहस्पतिवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती सभी विधानसभाओं में मनाने, वाहनों पर झंडा व स्टीकर लगवाने और एक मई को बलिया में आ रहे प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। 
विज्ञापन

मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री चिरंजीव चौरसिया ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती सभी विधानसभा क्षेत्रों में सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाई जाएगी। 14 से 17 अप्रैल के बीच गांव-गांव खासकर दलित बस्तियों में उनकी जीवनी को बताया जाएगा।

18 से 20 अप्रैल के बीच ग्राम स्वराज अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि भाजपा सरकार ने बाबा साहब की स्मृति से जुड़े पांच स्थानों को पंचतीर्थ घोषित किया है। उनके नाम पर कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव तक पहुंचे। इससे विधानसभा चुनाव को जीतने में आसानी होगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 24 अप्रैल को भाजपा सरकार पंचायत दिवस के रूप में मनाएगी। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी भी सौंपी गई। बैठक में सदर विधायक जन्मेजय सिंह, विजय कुमार दुबे, रामाशीष राय, अनिरूद्ध मिश्रा, पूर्व विधायक रवींद्र प्रताप मल्ल, सुरेश तिवारी, मारकंडेय शाही, सत्येंद्र मणि त्रिपाठी, डॉ. अजय मणि त्रिपाठी, डॉ. अभय मणि, डॉ. सत्यप्रकाश , भपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें