शहर के मालवीय रोड पर सराफ के दुकान पर लोगों ने खरीदारी किया।
लंबे समय से चली आ रही सराफा व्यापारियों की हड़ताल अब धीमी पड़ रही है। बढ़ाए गए एक्साइज ड्यूटी के विरोध में एक माह से दुकानें बंद कर व्यापारी जगह-जगह आंदोलन करते रहे। मंगलवार की लार, भटनी और सलेमपुर नगर की अधिकांश ज्वेलर्स की दुकानें खुली रहीं और दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ भी रही।
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सराफा व्यापारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। अपनी मांगें मनाने के लिए हड़ताल, सड़क जाम और वित्त मंत्री अरुण जेटली का प्रतीकात्मक पुतला जलाया। लेकिन एक माह बाद भी सराफा व्यापारियों की मांगों पर केंद्र सरकार ने ध्यान नहीं दिया।