देवरिया। यातायात पुलिस ने हादसों की रोकथाम के लिए सोमवार को चेकिंग अभियान चलाकर 158 वाहनों का ई-चालान किया वहीं दो वाहनों को सीज कर दिया। इसको लेकर अन्य चालकों में हड़कंप मच गया।
पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देश पर सोमवार को यातायात प्रभारी गुलाब सिंह मय यातायात पुलिस के साथ दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए अभियान चलाकर गोरखपुर रोड, कसया ओवरब्रिज, मालवीय रोड एवं बस स्टैंड पर सड़क पर गाड़ी खड़ाकर सवारी भरने वाले अनुबंधित बसों, ऑटो और ई-रिक्शा वाहनों, बिना हेलमेट एवं गलत नंबर प्लेट के वाहन चलाने वालों के विरुद्ध एमवी एक्ट में चालान एवं सीज की कार्रवाई की। इसके अलावा शाही कटरा के पास नो पार्किंग में खड़े वाहनों का चालान किया गया। ब्यूरो