फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चकाचक होंगी टूटी सड़कें, छह करोड़ जारी

Mon, 01 Dec 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। शहर के वार्डों में टूटी सड़कें जल्द चकाचक होगी। वहीं जल निकासी के लिए नालियों को भी दुरुस्त कराया जाएगा। शहर के मुख्य मार्ग जलकल चौराहे से कोतवाली चौराहे तक के लोगों को आवागमन में अब असुविधा नहीं होगी। जलकल रोड शहर का व्यस्तम मार्ग है। इस मार्ग पर हजारों की संख्या में वाहन सुबह से लेकर शाम तक गुजरते है। इससे जाम की स्थिति बन पड़ती थी। इसी तरह नवल क्राकरी से मोतीलाल रोड तक सीसी रोड व कवर्ड आरसीसी नाला का निर्माण होने से काफी दिनों से परेशान स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी। पहले जगह-जगह टूटी सड़क के चलते लोगों को हिचकोले खाने पड़ते थे, परंतु सड़क का निर्माण कार्य हो जाने के बाद आवागमन में परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

नगर पालिका में 15वें वित्त आयोग के तहत 5.99 करोड़ रुपये से विकास कार्य शुरू होंगे। नगर पालिका अध्यक्ष व ईओ की अध्यक्षता में बैठक में कामों की सूची बनाई गई है। अनटाइड ग्रांट से शहर की करीब 30 सड़कों व नालियां निर्माण शामिल है। जिनका निर्माण 5 करोड़ 99 लाख 23 हजार 277 रुपये की लागत से होगा। मालूम हो कि नगर पालिका में 15 वित्त से 5.99 करोड़ रुपये की राशि मिली है। यह राशि अनटाइड ग्रांट के तहत स्वीकृत हुई है। इससे जिले में गांवों को जोड़ने वाली सड़क बनेंगी तो कई अन्य विकास कार्य भी होंगे। अनटाइड ग्रांट से सड़क, नाली निर्माण, पथ प्रकाश के कार्य होंगे। इसके लिए अध्यक्ष अलका सिंह व ईओ संजय कुमार तिवारी बैठक कर शहर की 30 सड़कों व नालियों की सूची बनाई।

ताल स्कूल में वार्षिक समारोह के दौरान विद्यार्थियों को साइकिल बांटते मुख्यमंत्री के राजनीतिक सल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें