फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: खुखुंदू कस्बे की मुख्य सड़क पर उड़ रही धूल

Wed, 12 Nov 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। स्थानीय कस्बे की मुख्य सड़क पर इन दिनों धूल उड़ रही है। इससे दोनों पटरियों के दुकानदारों का दम घुटने लगा है। सड़क पर आवश्यकता से अधिक धूल उड़ने से दुकानदार और राहगीर सांसत में पड़ गए हैं। फिर भी जिम्मेदार इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

बताते चलें कि नूनखार-खुखुंदू से भटनी तक की सड़क का चौड़ीकरण हो रहा है। ठेकेदार ने सड़क पीच तो बरवा दिया लेकिन कस्बे में बची करीब एक किलोमीटर सड़क का आरसीसी निर्माण कार्य अभी भी बाकी रह गया। कच्चा काम कराकर सड़क वैसे ही छोड़ देने से कस्बे के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
खुखुंदू-नूनखार से भटनी तक की 13.2 किमी सड़क का चौड़ीकरण 24.93 करोड़ रुपये में होना है। बरसात में ठेकेदार ने पहले कस्बे की सड़क पर गढ्ढा खोदकर लंबे समय तक वैसे ही छोड़ रखा था। इससे आए दिन राहगीर गिरकर घायल हो रहे थे। व्यापारियों के आक्रोशित होने पर गड्ढे तो भर दिए गए लेकिन कस्बे में आरसीसी निर्माण कार्य कराने के लिए सड़क तोड़कर कच्चा निर्माण कराकर फिर वैसे ही छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

हालात यह है कि कस्बे में डिग्री कॉलेज से लेकर थाना गेट तक की सड़क पर बड़े पैमाने पर धूल उड़ने लगी है। यही कमोवेश हालत खुखुंदू चौराहे तक की सड़क का है। फिर अभी बची सड़क का आरसीसी निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया जा रहा है। व्यापारियों का कहना है कि कस्बे में अधिक धूल उड़ते रहने से एक तरफ जहां दम घुट रहा है वहीं दूसरी तरफ दुकानदारी भी प्रभावित हो रही है।
व्यापारियों ने जल्द सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है। क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने बताया कि ठेकेदार से बात हुई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें