फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नोटों से हुआ दुग्धेश्वरनाथ का शृंगार, आरती में उमड़े श्रद्धालु

Sat, 22 Aug 2026 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। सावन माह में रुद्रपुर स्थित पौराणिक दुग्धेश्वरनाथ मंदिर में शुक्रवार की शाम भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। भगवान दुग्धेश्वरनाथ का नोटों और फूलों से विशेष शृंगार किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद हुई भव्य शृंगार आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और हर-हर महादेव के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज उठा।
मंदिर के गर्भगृह और शिवलिंग के आसपास विभिन्न मूल्य के करेंसी नोटों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।
फूलों की मालाओं से शिवलिंग का विशेष श्रृंगार किया गया। श्रृंगार के दौरान मंदिर की साज-सज्जा देखते ही बन रही थी।
भगवान के इस अनूठे स्वरूप के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखा।
शुक्रवार की शाम आरती शुरू होने से पहले ही मंदिर परिसर में महिला, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चों की भीड़ जुटने लगी थी।
श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। आरती के दौरान घंटा-घड़ियाल और शंखनाद के बीच पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया।
विशेष शृंगार और शृंगार आरती की व्यवस्था में अभय त्रिपाठी, शुभम, सूरज पांडेय, कुलदीप, अभिषेक पांडेय, धनवीर, गोलू यादव सहित अन्य श्रद्धालुओं ने सहयोग किया। व्यवस्थापकों ने बताया कि सावन माह में प्रतिदिन शाम को होने वाली श्रृंगार आरती में दूर-दराज से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें