फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आंधी-पानी से 65 गांवों की बिजली आपूर्ति 10.30 घंटे बाधित रही

Sat, 30 May 2026 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटा। शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे अचानक अंधेरा होने के साथ आंधी और बारिश शुरू हो गई। इसके कारण बनकटिया विद्युत उपकेंद्र से जुड़े करीब 65 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। शाम साढ़े चार बजे तक फाॅल्ट दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल की गई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति बंद रहने से पेयजल संकट गहरा गया। दुकानदारों और बिजली पर निर्भर छोटे कारोबारियों का कामकाज भी प्रभावित रहा। अवर अभियंता अवधेश कुमार ने बताया कि आंधी-पानी के कारण कई स्थानों पर पेड़ों की डालियां 33 केवीए मेन लाइन पर गिर गई थीं। इससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। कर्मचारियों ने दिनभर मरम्मत कार्य कर खराबी दूर की। इसके बाद शाम करीब 4:30 बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें