देवरिया। बस चालकों की किल्लत से जूझ रहे देवरिया डिपो में संविदा पर 50 चालकों की भर्ती की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया दो जून से शुरू हो गई है। चालकों की भर्ती के लिए प्रमुख बाजार में शिविर लगाए जाएंगे।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कपिलदेव प्रसाद ने बताया कि दो जून को मेहरौना पुलिस चौकी के बगल में, पांच जून को घाटी चौराहा, 9 जून को रामपुर कारखाना (प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र के पास), 12 जून को बंगरा बाजार, 16 जून को धुसवां चौराहा, 19 जून को पकहां बस स्टॉप, 22 जून को डरैला बाजार (बिहार बॉर्डर), 24 जून को बनकटा शिव मंदिर परिसर, 27 जून को डिघवा पटवा नहर के पास, 30 जून को सहजौर चौराहा तथा 3 जुलाई को सेवायोजन कार्यालय देवरिया (आईटीआई परिसर) में भर्ती शिविर लगेगा।
संविदा चालक पद के लिए अभ्यर्थी के पास भारी वाहन चलाने का कम से कम दो वर्ष पुराना वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी न्यूनतम आठवीं उत्तीर्ण होना चाहिए। संवाद