फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आंधी-बारिश से पूरी रात गुल रही 100 गांवों की बिजली

Thu, 14 May 2026 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- भटनी क्षेत्र में कई जगहों पर हाईटेंशन तार पर गिरी थीं पेड़ों की डालियां
विज्ञापन



भटनी। क्षेत्र में बुधवार रात आए तेज आंधी-पानी ने बिजली व्यवस्था को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। तेज हवा और बारिश के चलते करीब सौ गांवों की विद्युत आपूर्ति पूरी रात बाधित रही। इससे लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी।
जानकारी के अनुसार, तेज आंधी से एकलाआम, बलुआ अफगान, बभनौनी, पुरनाछापर गांव के पास पेड़ों की डालियां टूटकर हाईटेंशन तारों पर गिर गईं, जिससे फाल्ट हो गया। बिजली आपूर्ति बाधित होने के बाद बिजलीकर्मियों ने रात में ही मरम्मत कार्य शुरू किया, लेकिन खराब मौसम के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

देर रात नगर की बिजली आपूर्ति बहाल हुई। वही, बृहस्पतिवार सुबह मौसम सामान्य होने पर बिजली कर्मियों ने विभिन्न स्थानों पर टूटे तार और फाल्ट को ठीक करने का कार्य तेज किया। दोपहर तक कई गांवों में आपूर्ति बहाल कर दी गई, जबकि कुछ क्षेत्रों में समाचार लिखे जाने तक मरम्मत कार्य जारी था।
विज्ञापन

इस संबंध में अवर अभियंता प्रमोद कुमार ने बताया कि आंधी-बारिश से कई जगहों पर पेड़ की डालियां तारों पर टूटकर गिर गया था। पेट्रोलिंग कर फाल्ट ठीक कराने के बाद आपूर्ति बहाल कराई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें