फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हंगामेदार रही क्षेत्र पंचायत की बैठक, विभागों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

Thu, 14 May 2026 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- रामपुर कारखाना ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत की हुई बैठक
विज्ञापन

रामपुर कारखाना। स्थानीय ब्लॉक सभागार में बृहस्पतिवार को आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक हंगामे और आरोप-प्रत्यारोप के बीच संपन्न हुई। बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों ने विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए, लेकिन कई मामलों में जिम्मेदार अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।
मुजहना लाला के क्षेत्र पंचायत सदस्य चंद्रभान यादव ने विकास कार्य नहीं होने का आरोप लगाते हुए ब्लॉक प्रमुख और बीडीओ के खिलाफ नाराजगी जताई। उन्होंने समस्याओं का समाधान न होने पर आत्मदाह की चेतावनी तक दे डाली। शहबाजपुर के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मुन्ना यादव ने पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि का विवरण मांगा, लेकिन अधिकारी स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके।
विज्ञापन

बीसीसी दीपक राव ने ब्लॉक परिसर में बने शौचालय में पानी की समस्या उठाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब मांगा, लेकिन कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। ग्राम प्रधान श्रीनिवास यादव ने आरोप लगाया कि उनके गांव में आज तक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत आशा और ग्राम प्रधान का संयुक्त खाता नहीं खोला गया, जिससे योजनाओं का पैसा खर्च नहीं हो पा रहा है। इस पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनीत कुमार भी स्पष्ट जवाब नहीं दे सके।
भगवतीपुर के ग्राम प्रधान पंकज सिंह ने स्वास्थ्य विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके गांव में पांच वर्षों में केवल एक बार मातृ स्वास्थ्य समिति का पैसा आया। उन्होंने सवाल उठाया कि बाकी धनराशि कहां खर्च हो रही है।
बैठक में क्षेत्र पंचायत से कराए गए कार्यों के स्थलों पर सूचना बोर्ड न लगाए जाने का मुद्दा भी जोरदार तरीके से उठा। इसे लेकर ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने हंगामा किया। स्थिति बिगड़ती देख विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने हस्तक्षेप कर सभी को शांत कराया और आपसी समन्वय के साथ विकास कार्य कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्यस्थलों पर बोर्ड न लगाया जाना बेहद निंदनीय है और इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय होनी चाहिए।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी ने आश्वासन दिया कि जिन ग्राम पंचायतों में अभी तक विकास कार्य नहीं हो सके हैं और प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं, वहां जल्द कार्य कराया जाएगा। बैठक में ग्राम प्रधान राजू सिंह, एपीओ अभिषेक सिंह, आशा यादव, सपना विश्वकर्मा, बीडीओ पंचायत चंद्रभूषण मणि त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें