फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज में डूबे युवक का पेड़ से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्ज में डूबे युवक का पेड़ से लटका मिला शव
विज्ञापन

गौरी बाजार/देवरिया। क्षेत्र के भरिया गांव में 40 वर्षीय व्यक्ति ने सोमवार की सुबह गांव के समीप बगीचे में पेड़ के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। ग्रामीणों के अनुसार, वह चिट फंड कंपनी काम करता था। कंपनी कुछ दिन पहले लोगों के रुपये लेकर भाग गई। जिन लोगों के रुपये जमा कराए थे, वे लोग दबाव बना रहे थे। इसके चलते वह अवसाद में आ गया था।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम भरिया निवासी श्रीराम गोंड आस-पास के गांवों में अधिक ब्याज का लालच देकर लोगों से कंपनी में पैसे जमा कराते थे। एक वर्ष पूर्व यह कंपनी खाताधारकों के लाखों रुपये लेकर चंपत हो गई। कंपनी में तालाबंदी के बाद आए दिन लोग पैसे वापसी के लिए दबाव बना रहे थे। इससे वह काफी परेशान थे। काफी भागदौड़ व प्रयास के बाद दो बार में उन्होंने कुछ लोगों का डेढ़ लाख रुपये किसी तरह लौटाया था। पर, रोज-रोज के तकादा से वह तंग आ चुके थे। इसके कारण सोमवार की सुबह गांव के बगीचे के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीण उनका शव देखकर शोर मचाने लगे। सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी गई। श्रीराम के मौत की खबर मिलते ही पत्नी पूनम देवी, मां जिअनी देवी बेहोश होकर गिर पड़ीं। पिता जगदीश, आशीष, बेटी सृष्टि, रोशनी सहित परिवारजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक विपिन मलिक ने बताया कि भरिया गांव में पेड़ से लटक रहे युवक का शव बरामद किया गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें