फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाह संस्कार में गए युवक की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दाह संस्कार में गए युवक की डूबने से मौत
विज्ञापन

पकड़ी बाजार। मदनपुर थाना क्षेत्र के हिरामन परसिया गांव निवासी युवक की सरयू नदी में डूबने से मौत हो गई। वह मंगलवार को गांव की एक महिला के दाह संस्कार में बरहज स्थित गौरा घाट गया था। दाह संस्कार के बाद पीपा पुल के पास नहाते समय वह डूब गया।
विज्ञापन

गांव के खिलाड़ी या,दव का बेटा प्रदीप यादव (24) मंगलवार को गांव के ही बुजुर्ग महिला सुरसती देवी के दाह संस्कार में बरहज गया था। गौरा घाट पर दाह संस्कार के बाद गांव के लड़कों के साथ पीपा पुल के पास नहा रहा था। इसी दौरान वह डूबने लगा। लड़कों के शोर मचाने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पानी में जाल डालकर उसे बाहर निकाला। पानी से बाहर आने से पहले उसकी मौत हो चुकी थी। घटना से हिरामन परसिया गांव में मातम पसरा है। प्रदीप के पिता खिलाड़ी यादव और उसकी मां का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें