फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दूसरे दिन भी उड़ते दिखे ड्रोन, सहमे रहे लोग

Sun, 14 Sep 2025 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। मदनपुर थाना क्षेत्र के अजयपुरा-मरवट में शुक्रवार की रात करीब 8:30 से नौ बजे के बीच एक बार फिर चार की संख्या में ड्रोन उड़ते दिखाई दिए। ड्रोन देखकर लोग शोर मचाने लगे। शोर सुनकर अगल-बगल गांव के लोग भी जुट गए।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि 10 सितंबर को तीन ड्रोन दिखते थे। शुक्रवार को इनकी संख्या चार थी। इससे लोग सहमे हुए हैं। गांव के प्रधान विनोद चौरसिया, चंद्रभूषण सिंह, सत्यम प्रसाद, दिनेश सिंह आदि का कहना है कि शुक्रवार को एक दिन के अंतराल पर ड्रोन उड़ते दिखाई देने की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई है।
उनका कहना है कि 10 सितंबर को तीन, जबकि शुक्रवार को चार की संख्या में ड्रोन उड़ते देखे गए हैं। चंद्रभूषण सिंह का कहना है कि पहले दिन ड्रोन दिखाई देने पर पुलिस को सूचना दी गई थी। लोगों के अनुसार तीन दिन के भीतर दो बार ड्रोन करीब 20 से 30 मिनट उड़ते हुए दिखाई दिए। कोई इसे किसी वारदात को अंजाम देने से पूर्व सर्वे कराना तो कोई इसे शरारत बता रहा है। थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद ने बताया कि मामला संज्ञान में है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें