फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बरहज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करेंगे डीआरएम

Mon, 03 Aug 2026 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। वाराणसी के मंडल रेल प्रबंधक सोमवार को बरहज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करेंगे। इसको देखते हुए रेलवे ने रविवार को परिसर की साफ-सफाई कराया। प्लेटफार्म पर यात्रियों के लिए पंखे लगवाए गए। बरहज में व्यापार और आवागमन के लिए अंग्रेजों द्वारा रेल लाइन बिछवाकर स्टेशन का निर्माण कार्य कराया गया था। व्यापार बंद होने के बाद चार बोगियों वाली बरहजिया सवारी ट्रेन बनकर रह गई है।
विज्ञापन

सोमवार को डीआरएम द्वारा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने की जानकारी होते ही रेलवे ने स्टेशन परिसर के टूटे फर्श, बेंच आदि ठीक कराने के साथ पहली बार यात्रियों के लिए पंखे लगवाए हैं।
डीआरएम के आने की जानकारी होने पर लोगों को काफी उम्मीद है। चिंतामणि साहनी, जगदीश जायसवाल, मुन्ना बरनवाल आदि का कहना है कि रेल लाइन का विस्तार न होने से बरहज स्टेशन का विकास वर्षों से ठप है।
विज्ञापन

आलम यह है कि कर्मचारियों के लिए बनाए गए भवन, प्रतीक्षालय, शौचालय, प्याऊ आदि की व्यवस्था बदहाल है।
लोगों का यह भी कहना है कि गोदाम के जमींदोज होने के बाद अधिकतर भवन जर्जर हो गए हैं। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि डीआरएम के जाने की सूचना मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें