लार रोड। मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने लार रोड स्टेशन का निरीक्षण कर मातहतों को जरूरी दिशानिर्देश दिए।
निरीक्षण का उद्देश्य स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं, संरक्षा व्यवस्थाओं एवं अनुरक्षण कार्यों की समीक्षा कर उन्हें और अधिक सुदृढ़ बनाना था। डीआरएम ने स्टेशन के केंद्रीकृत पैनल रूम में परिचालन एवं संरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।
उन्होंने सिग्नलिंग प्रणाली और परिचालन से जुड़े उपकरणों की समीक्षा करते हुए संरक्षा मानकों के शत-प्रतिशत अनुपालन पर बल दिया। उन्होंने स्टेशन परिसर के समुचित रख-रखाव, स्वच्छता बनाए रखने, संरक्षा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करन के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि स्टेशन पर उपलब्ध सभी सुविधाओं का नियमित अनुरक्षण एवं उच्च गुणवत्ता बनाए रखना यात्रियों की संतुष्टि एवं सुरक्षित रेल संचालन के लिए अत्यंत आवश्यक है।
निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (तृतीय) आयुष कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य)कुंवर सिंह यादव, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर (समन्वय) यशवीर सिंह माैजूद रहे। संवाद