रुद्रपुर कोतवाली में एसडीएम को पत्रक देते ऑटों चालक और कोतवाली का घेराव किए चालक
रुद्रपुर नगर पंचायत में अधिक पार्किंग शुल्क लेने को लेकर ऑटो चालकों का तीसरे दिन भी आंदोलन जारी रहा। शनिवार को चालकों ने कोतवाली का घेराव किया। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने तक हड़ताल तेज करने की चेतावनी दी।
सपा नेता हरेंद्र सिंह त्यागी ऑटो चालकों के समर्थन में उतरे। उन्होंने एसडीएम से मुलाकात कर चालकों की समस्या दूर करने की मांग की। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत बेवजह चालकों को परेशान कर रहा है। चालकों की मांग पूरी नहीं हुई तो जिलाधिकारी से मिला जाएगा। दिन में 11 बजे चालक कोतवाली पहुंचे। एसडीएम राकेश सिंह समाधान दिवस पर लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। चालकों ने अपने मांग पत्र को उपजिलाधिकारी को सौंपा।
उन्होंने कहा कि नगर पंचायत में गाड़ियों क ी पार्किंग की कोई सुविधा नहीं दी जाती है और जिले में सबसे अधिक वसूली होती है। नगर पंचायत चालकों को कोई भी जमीन उपलब्ध नहीं करा रहा है। यदि चालकों की मांगें नहीं मानी गई तो आंदोलन उग्र होगा। ऑटो चालकों की हड़ताल से यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
बसों में लोग बेतरतीब होकर यात्रा करते देखे गए। एसडीएम ने अधिशासी अधिकारी और ऑटो चालकों को एक साथ बैठाकर समस्या निस्तारण करने को कहा। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत के ईओ और चालकों में वार्ता करा कर हड़ताल बंद कराने का प्रयास किया जा रहा है। कोतवाली का घेराव करने वालों में