फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा कारोबारियों ने शहर में भिक्षाटन किया

Sat, 02 Apr 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
शहर के मालवीय रोड पर सराफा करोबारियों ने भिक्षाटन कर विरोध जताया।
विज्ञापन
देवरिया में सराफा व्यवसायियों का विरोध प्रदर्शन शनिवार को 31 वें दिन भी जारी रहा। चार अप्रैल की बंदी के समर्थन के लिए शहर में भिक्षाटन किया। इसके साथ ही बाइक जुलूस निकाल कर सहयोग मांगा। व्यवसायियों का कहना था कि सरकार का रवैया बेहद खराब है। 
विज्ञापन


शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज स्थित धरनास्थल पर शनिवार को सुबह 11 बजे से धरना शुरू हुआ। जिलाध्यक्ष शंखपाल सराफ ने कहा कि स्वर्ण कारोबारियों के आंदोलन के समर्थन में बंदी एक अच्छी पहल है। इससे स्वर्णकारों को और मजबूती मिली है। उनका कहना था कि केंद्र सरकार की मंशा अच्छी नहीं है। वह व्यापारियों के हाथों में कटोरा थमाना चाहती है लेकिन व्यापारी उसके मंसूबे को सफल नहीं होने देंगे। दोपहर 12 बजे से शहर के आंदोलनकारियों का एक जत्था भिक्षाटन के लिए निकला। जो मोहन रोड, अर्जुन रोड, नई बाजार, मोतलीलाल रोड होतेे हुए धरनास्थल पर पहुंचकर समाप्त हो गया।

दुकानदारों ने भिक्षा के रुप में फल और नकद धनराशि दी। इसके बाद अजय वर्मा की अगुवाई में बाइक रैली निकाली गई। इसमें चार अप्रैल की बंदी के लिए सहयोग मांगा गया। अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों के संचालकों ने ज्वेलर्स को बंदी में शामिल होने का भरोसा दिलाया। प्रदर्शन में प्रेम अग्रवाल, आरएस राय, नीरज सराफ, जवाहर बरनवाल, गंगासागर गुप्त, सुरेंद्र वर्मा, शशिबाला द्विवेदी, मन्नू तिवारी, योगेंद्र वर्मा, राजेश सराफ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें