बरहज। सड़क हादसे में नवापार गांव निवासी धर्मेंद्र गिरी (44) की महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल काॅलेज में इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, नवापार गांव निवासी धर्मेंद्र मुंबई में एक कंपनी में गाड़ी चलाते थे। वह एक सप्ताह पूर्व गांव आये थे। वह मंगलवार की रात किसी काम से बाइक से बरहज आए थे।
घर लौटते समय कान्हा हाउस के पास ट्रक की टक्कर धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से परिजनों ने उन्हंे महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। बुधवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
उनके मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी महिमा देवी रोते रोते बेहोश हो जा रही हैं। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि धर्मेंद्र के मौत की सूचना मिली है। ि