फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नगर पालिका टैक्सी स्टैंड पर सवारी भरने को लेकर चालक से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बाहर की थी गाड़ी, दो सवारी भर लेने से उग्र हो गए स्थानीय चालक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। नगर पालिका टैक्सी स्टैंड पर मंगलवार को एक चार पहिया वाहन के चालक द्वारा सवारी बैठाने पर कुछ लोग उग्र हो गए। सभी ने चालक को मारपीट कर घायल कर दिया। स्टैंड पर हुई मारपीट से कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई थी। घायल गाड़ी चालक बाहर का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका टैक्सी स्टैंड पर एक चालक ने अपनी गाड़ी खड़ी कर देवरिया के लिए दो सवारी बैठा ली। लोगों के अनुसार गाड़ी कुछ दूर ही आगे बढ़ी थी। उसी दौरान दो अन्य सवारियां आ गईं। जो उसकी गाड़ी में बैठने लगे, जिसे देख स्टैंड पर गाड़ियों का नंबर लगा रहे कुछ लोग वहां पहुंच गए। चालक जब तक कुछ समझ पाता, सभी उसे गाड़ी से खींच कर मारने लगे। चौराहे पर यात्री इधर-उधर भागने लगे। मार खा रहा चालक किसी तरह गाड़ी लेकर भागा। बताया जा रहा है कि रुद्रपुर, पैना और देवरिया टैक्सी स्टैंड पर नंबर लगाने के नाम पर पैसा लिया जाता है। नगर पालिका मार्ग पर सरकारी बस को भी सवारी भरने से मना कर दिया जाता है। इसको लेकर अक्सर विवाद होता रहता है।
विज्ञापन

सीओ आदित्य कुमार गौतम ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है, तो मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें