फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीआरडी पीजी कॉलेज शिक्षक संघ के अध्यक्ष बने डॉ.सुबास चंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बीआरडी पीजी कॉलेज शिक्षक संघ के अध्यक्ष बने डॉ.सुबास चंद
विज्ञापन

देवरिया। बीआरडी पीजी कॉलेज में बुधवार को शिक्षक संघ की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मत से डॉ. सुबास चंद को अध्यक्ष, डॉ. केके ओझा को उपाध्यक्ष, डॉ. समरेंद्र बहादुर शर्मा को महामंत्री, डॉ. दिलीप शर्मा को संयुक्त मंत्री, डॉ. अजय कुमार सिंह को गुआक्टा प्रतिनिधि तथा डॉ. चंद्रशेखर मिश्र को कोषाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

इसके बाद पुरानी कार्यकारिणी ने नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का स्वागत किया और संगठन के हित में बेहतर कार्य करने की शुभकामना दी। मौके पर यही नव निर्वाचित कार्यकारिणी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया और कॉलेज के ही शिक्षक राम प्रीति मणि त्रिपाठी की पत्नी डॉ. ममता पांडेय का उच्च शिक्षा आयोग की ओर से बुद्धा पीजी कॉलेज कुशीनगर में प्राचार्य पद पर चयनित होने पर बधाई दिया। प्राचार्य डॉ. महेंद्र विक्रम शाही, गुआक्टा अध्यक्ष डॉ. केडी तिवारी, डॉ. विनय रावत, फुफुक्टा प्रतिनिधि डॉ. लोकेश त्रिपाठी, डॉ. पीएन सिंह, डॉ. रामप्रीति मणि त्रिपाठी, डॉ. हरिशंकर गोविंद राव, डॉ. एसएन सिंह, डॉ. रजनीश पटेल, डॉ. कुसुम सिंह, डॉ. संध्या उपाध्याय, डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह, डॉ. मुकुल लवानिया, डॉ. रमेश यादव, डॉ. संजय कुमार, डॉ. संजय कुमार बौद्ध, डॉ. ज्ञानेंद्र पाल, डॉ. प्रद्योत सिंह आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें