फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पकड़ी बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष बने डॉ. एसएस कन्नौजिया

Tue, 19 Aug 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। पकड़ी बाजार क्षेत्र के नगवा चौराहा पर एक विद्यालय में उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल की बैठक रविवार की शाम हुई।
विज्ञापन

इसमें पकड़ी बाजार व्यापार मंडल का चुनाव हुआ, जिसमें डाॅ. एसएस कन्नौजिया को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सीताराम जायसवाल व रामानंद जायसवाल, महासचिव प्रदीप कुशवाहा, सचिव राहुल प्रजापति, कोषाध्यक्ष श्रीनिवास गौतम, सचिव अन्नू वर्मा एवं सदस्य रामसनेही चौरसिया, कृष्णानंद चौरसिया, शिवकुमार गौतम, अशोक तिवारी, रवि भुज, अमीन हाशमी, मनोहर यादव, अनिल भारती, संजू गुप्ता, सन्नी कन्नौजिया, प्रमोद कुमार यादव एवं चंदन जायसवाल को बनाया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मंटू बाबू जायसवाल ने कहा कि व्यापारी वर्ग का शोषण हो रहा है। सरकार ऑनलाइन व्यवसाय को बढ़ावा देने का काम कर रही है, जिससे छोटे व्यापारियों का व्यवसाय चौपट हो रहा है। संगठन व्यापारियों के सुरक्षा व हितों के लिए संघर्ष करने का काम करेगा। अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य रामनिवास पासवान तथा संचालन डाॅ. श्याम सुंदर कन्नौजिया ने किया। इस दौरान विरेंद्र जायसवाल, ऋषिकेश जायसवाल, गौतम जायसवाल, आनंद जायसवाल, दुर्गेश कुमार, रोशन भारती, मुकेश कुमार, कृष्णानंद कुशवाहा, अर्जुन भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें