फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 27 Aug 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपी रंजीत कुमार को बुधवार को रुद्रपुर के पूर्वी बाईपास के पास से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने धर्मवीर और रणवीर को पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके थे, जबकि रंजीत कुमार और गुचकी पुत्री दीनानाथ फरार थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, 28 जुलाई को महुआडीह क्षेत्र के सेखौना निवासी सुनीता देवी ने रुद्रपुर थाने में तहरीर देकर बताया था कि उनकी पुत्री पूजा की शादी रुद्रपुर के चिलवन मोहान निवासी धर्मवीर पुत्र दीनानाथ निवासी से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज की मांग बेटी को प्रताड़ित करते थे। ससुरालवालों ने पूजा की हत्या कर दी थी। मामले की विवेचना क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर हरिराम यादव कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें