फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शुगर के मरीजों की बढ़ती संख्या पर चिकित्सकों ने जताई चिंता

Mon, 13 Oct 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
मह​र्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में शुगर पर आयोजित सेमीनार देवरियाकॉन में जुटे चिकित्सक,
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल काॅलेज में रविवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने नेशनल मेडिकल कांफ्रेंस आयोजित किया।
इसमें देशभर के दो सौ से अधिक चिकित्सकों ने हिस्सा लिया। चिकित्सकों ने शुगर के बढ़ते मरीजों पर चिंता जताई। साथ ही, इसकी रोकथाम के लिए मरीजों को जागरूक करने पर जोर दिया।
हिंद मेडिकल कॉलेज लखनऊ के प्राचार्य प्रो. नरसिंह वर्मा ने शुगर के अत्याधुनिक दवा और इलाज के साथ डायबिटीज रिसर्च पर विचार व्यक्त किया। शुगर रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय तिवारी ने टीबी के साथ शुगर के चिकित्सा पर विचार रखा। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सुधीर कुमार ने बीपी के साथ शुगर इलाज में बरते जानी वाली सावधानी पर व्याख्यान दिया।
विज्ञापन

मुंबई के डॉ. दीपक जुमानी ने मधुमेह में उत्पन्न होने वाली यौन समस्याओं पर उसे नियंत्रित करने का मंत्र दिया। पद्मश्री बीएचयू वाराणसी के पूर्व प्रो. डॉ. केके त्रिपाठी ने शुगर कंट्रोल पर अपने सुझाव और गाजियाबाद के डॉ. पंकज अग्रवाल ने व्याख्यान प्रस्तुत किया।
इससे पूर्व कार्यक्रम की शुभारंभ जिलाधिकारी दिव्या मित्तल और आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पीके अग्रवाल, महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल, डॉ. शोभा शुक्ला, डॉ. शशि प्रभा गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। नेशनल मेडिकल कांफ्रेंस आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. वरेश नागरथ, आयोजन सचिव डॉ. पवन त्रिपाठी, वैज्ञानिक सचिव डॉ. उमेश चंद, डॉ. मनीष तिवारी ने अतिथियों को पुष्प गुच्छ अंग वस्त्र भेंट किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के को-चेयरपर्सन डॉ. दिव्या त्रिपाठी, डॉ. पवन अरोरा रहे। इस अवसर पर डॉ. खुर्शीद अहमद, डॉ. विनोद राय, डॉ. एचसी अरोरा, डॉ. शशि प्रभा गुप्ता, डॉ. शोभा शुक्ला, डॉ. विपिन बिहारी शुक्ल, डॉ. नवेंदु राय. डॉ. प्रमोद त्रिपाठी, डॉ. श्वेता त्रिपाठी, डॉ. उमाकांत पाण्डेय, डॉ. सौरभ बरनवाल. डॉ. संजीव अग्रवाल, डॉ. अवधेश कुमार सिंह, डॉ. सीबी मिश्र, डॉ. दिव्या त्रिपाठी, डॉ. शिल्पा सिंह, डॉ. सचिस प्रकाश, डॉ. दीपिका तिवारी राय, डॉ. अशोक कुमार राय, डॉ. मीनाक्षी सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें