फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: प्लेटलेट्स घटने पर घबराएं नहीं, समय से हो इलाज तो जीवन सुरक्षित

Tue, 31 Oct 2023 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। डेंगू के मरीजों की संख्या बीते तीन माह के अंदर सौ के पार हो गई। इससे लोगों में डर है। लोग प्लेटलेट्स की घटती संख्या पर परेशान हो रहे है लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि अगर समय रहते इलाज मिल जाए तो घबराने वाली कोई बात नहीं है। कई ऐसे मरीज इस बीच सामने आए हैं जिनके प्लेटलेट्स दस हजार के करीब रहे और वे इलाज से स्वस्थ हो गए।
विज्ञापन

प्लेटलेट्स घटने का नाम सुनते ही लोगों के मन में एक भय समा जाता है कि अब हम बचेंगे नहीं। पर मेडिकल काॅलेज में इलाज करा चुके भीखमपुर रोड के अवधेश दूबे एक सप्ताह पहले मेडिकल कॉलेज गए तो डॉक्टरों ने बताया कि उनका प्लेटलेट्स का स्तर सात हजार तक पहुंच गया है। यह सुनकर परिवार के लोग सशंकित हो गए। डॉक्टर ने उन्हें तत्काल भर्ती कर लिया। इलाज के बाद रविवार को उन्हें छुट्टी दे दी गई। उनका प्लेटलेट्स बढ़ गया है। अब वह स्वस्थ हो गए हैं। शहर के सुर्तीहट्टा निवासी संजय गुप्ता मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो छह हजार प्लेटलेट्स था। इसकी जानकारी होने पर वह और परिवार के लोग परेशान हो गए। डॉक्टरों ने हौसला बढ़ाते हुए इलाज शुरू किया। शहर के परमार्थी पोखरा स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज कराने के लिए भर्ती युवक का प्लेटलेट्स सात हजार था। तीन दिनों के इलाज कराने के बाद प्लेटलेट्स 45 हजार हो गया। हालांकि प्लेटलेट्स घटते ही परिवार के लोग चिंतित हो गए थे। मेडिकल कॉलेज में भर्ती आदित्य का प्लेटलेट्स करीब पैंतीस हजार था। परिजन परेशान हो गए, लेकिन डॉक्टर ने कहा घबराने की बात नहीं है।
-
मेडिकल कॉलेज के डॉ. विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि डेंगू में बोन मैरो संप्रेशन करता और ब्लड स्टीम प्लेटलेट्स का नष्टीकरण हो जाता है, जिससे कमी हो जाती है। डेंगू बीमारी से घबराना नहीं चाहिए। समय से डॉक्टर से संपर्क कर इलाज कराना चाहिए। कहा कि कई दिनों से बुखार आने, शरीर, जोड़ों, आंख के चोरों तरफ दर्द, उल्टी, चक्कर आने पर लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। डॉक्टर के पास जाना चाहिए और उसके परामर्श पर दवा लेनी चाहिए। अपने मन से दवा नहीं लेनी चाहिए।
विज्ञापन


डेंगू के अबतक मिले 198 मिले मरीज
- जनपद में सरकारी आंकड़ों के मुताबिक डेंगू के अब तक 198 मरीज मिले हैं, जिनका मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर इलाज किया गया है। जबकि शहर सहित अन्य निजी अस्पताल में भी डेंगू के मरीजों का इलाज किया गया है, लेकिन उनका आंकड़ा स्वास्थ्य विभाग के पास नहीं है।
-
शहर के खाली प्लाॅट बने कारण
- शहर के विभिन्न मोहल्लों में खाली प्लाट हैं। वहीं कई जगहों पर पानी इकट्ठा होता है। जिसके कारण डेंगू के मरीज मिले हैं। शहर के भीखमपुर रोड, साकेत नगर, देवरिया खास, भटवलिया सहित कई मोहल्लों में कुछ स्थानों पर पानी इकट्ठा होने से डेंगू के मच्छर पैदा हुए और इन क्षेत्रों में लोग पीड़ित हुए। वहीं सलेमपुर अरबन, भाटररानी क्षेत्र में भी मरीज अधिक मिले हैं।
-
ब्लड बैंक में प्लेटलेट्स का है इंतजाम
- महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में प्लेटलेट्स के इंतजाम हैं। यहां कंपोनेट सेपरेटर मशीन होने के कारण डोनर से ब्लड लेने के बाद प्लेटलेट्स तैयार किया जाता है। इसे बनाने में करीब ढाई से तीन घंटे का समय लगता है। इसकी मियाद पांच दिन तक ही होती है। ब्लड बैंक में बीस यूनिट प्लेटलेट्स रिजर्व में है। अस्पताल में भर्ती मरीज को डोनर देने पर नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाता है। जबकि बाहर के लिए एक हजार रुपये शुल्क निर्धारित है। इस समय बीस से पचीस यूनिट की खपत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें