फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डीएम ने रैन बसेरों का किया निरीक्षण

Sat, 20 Dec 2025 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। शीतलहर और लगातार बढ़ रही ठंड के मद्देनजर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने शनिवार को जनपद में संचालित रैन बसेरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने देवरिया बस स्टैंड, मेडिकल कॉलेज परिसर समेत अन्य प्रमुख स्थलों पर बने रैन बसेरों में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि निराश्रित व जरूरतमंद व्यक्तियों के साथ-साथ बस चालकों, परिचालकों और कुली वर्ग के लिए पृथक रैन बसेरों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि परिवहन से जुड़े श्रमिकों को भी ठंड से बचाव के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक ठहराव उपलब्ध कराना आवश्यक है।
जिलाधिकारी ने महिलाओं के लिए अलग और सुरक्षित रैन बसेरे की व्यवस्था पर विशेष जोर दिया। साथ ही रैन बसेरों में साफ-सफाई, पर्याप्त कंबल, अलाव, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, पेयजल और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित रैन बसेरे में उन्होंने विशेष रूप से अलाव की व्यवस्था का निरीक्षण किया। इसके अलावा सुभाष चौक पर की गई अलाव व्यवस्था का भी जायजा लिया।
उन्होंने अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद देवरिया को निर्देशित किया कि रैन बसेरों की जानकारी देने के लिए प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर फ्लैक्स व बैनर लगाए जाएं, ताकि जरूरतमंद लोगों को आसानी से रैन बसेरों की जानकारी मिल सके।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रैन बसेरों में ठहरे लोगों से संवाद कर उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप शीतलहर के दौरान कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति असुविधा का शिकार न हो, यह जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को रैन बसेरों का नियमित निरीक्षण करने और शीतलहर से बचाव के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जैनेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) रामशंकर, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी सदर श्रुति शर्मा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद देवरिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें