फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जिलाधिकारी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर दिए निर्देश

Wed, 01 May 2024 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। लोकसभा सामान्य चुनाव के दृष्टिगत जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने मंगलवार को सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सभी मतदान केंद्रों पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप न्यूनतम सुनिश्चित सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
जिलाधिकारी ने कंपोजिट विद्यालय अहिरौली लाला, प्राथमिक विद्यालय उरदौली, प्राथमिक विद्यालय धनगड़ा, प्राथमिक विद्यालय ठेंगवल दूबे, उच्च प्राथमिक विद्यालय धनौती लाला, प्राथमिक विद्यालय करजहाँ, कन्या जूनियर हाई स्कूल धर्मेर, उच्च प्राथमिक विद्यालय देवकली, प्राथमिक विद्यालय की जिरासो और प्राथमिक विद्यालय बलिया उत्तर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि सभी नागरिकों को अपने इस अधिकार का प्रयोग करना चाहिए। जिलाधिकारी ने सभी मतदान केंद्रों पर न्यूनतम सुनिश्चित सुविधा यथा चार्जिंग पॉइंट, प्रकाश व्यवस्था, पंखा, रैंप, शौचालय, स्वच्छ पेयजल इत्यादि के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि जून माह में गर्मी की दृष्टिगत सभी मतदान केंद्रों पर छायादार स्थल और बैठने के लिए पर्याप्त कुर्सियों की व्यवस्था की जा रही है।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम सलेमपुर गिरीश कुमार झा, सीओ दीपक शुक्ला सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें