फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मतदान की बारीकियों से अवगत हुए कार्मिक

Wed, 01 May 2024 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार........
विज्ञापन

- प्रशिक्षण के दूसरे दिन 42 मतदान कार्मिक अनुपस्थित
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत जनपद मुख्यालय के इंदिरा गांधी बालिका इंटर कॉलेज और सिटी मोंटेसरी स्कूल टाउन हॉल परिसर देवरिया में मंगलवार को सुबह 10 से 1 बजे तक और 2 बजे से 5 बजे तक दो पालियों मे समस्त पीठासीन अधिकारी एवं प्रथम मतदान अधिकारी का प्रथम प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। इसकी प्रथम पाली में कोड संख्या 1201 से 1800 तक के मतदान कार्मिक तथा द्वितीय पाली में कोड संख्या 1801 से 2400 तक के मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ।
प्रशिक्षण में आए हुए कार्मिकों की उपस्थिति दो शिफ्ट में लेने की व्यवस्था की गई है। पहली शिफ्ट के लिए अटेंडेंस 10:00 और 1 बजे तथा दूसरी शिफ्ट में अटेंडेंस 2:00 और 5 बजे लिया गया। प्रथम पाली में कुल 600 कार्मिकों का प्रशिक्षण था। इसमें से 577 उपस्थित हुए तथा द्वितीय पाली में 600 में से 581 मतदान कार्मिक प्रशिक्षण के लिए उपस्थित हुए। इस प्रकार मंगलवार को प्रशिक्षण से 42 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान समस्त मतदान कार्मिकों को मतदान की पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया।
प्रशिक्षण सत्र में मास्टर ट्रेनर्स ने आगामी लोकसभा चुनाव संबंधी आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों, एमपीएस एप के बारे में अवगत कराया और पीठासीन अधिकारी की भूमिका और महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि आयोग स्वतंत्र निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए यह बहुत जरूरी है कि सभी मतदान कार्मिक उक्त समस्त तकनीकी और सैद्धांतिक चुनाव प्रक्रियाओं को भलीभांति समझ लें। साथ ही अवगत कराया कि पीठासीन अधिकारी की मतदान की जानकारी चुनाव प्रक्रिया की सबसे जरूरी कड़ी है। साथ ही प्रशिक्षण के दौरान मजिस्ट्रेट के कार्यों के बारे विस्तार से बताया। चुनाव प्रक्रिया के संपादन के बाद लिफाफों, ईवीएम एवं अन्य दस्तावेजों को जमा करने संबंधी जानकारी दी गई।
ईवीएम ( वीवीपीएटी, कंट्रोल यूनिट और बैलेट यूनिट) के कनेक्शंस,सीलिंग और उसके कार्य प्रणाली के बारे में बताया गया। मतदान प्रक्रिया के दौरान आने वाली सामान्य विभिन्न एरर्स और उसके समाधान के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण सत्र के दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पाण्डेय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी, शशांक शेखर द्विवेदी, निशेष कुमार गुप्ता राधा कृष्ण शाही आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें