फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डीएम ने बंद नलकूप चालू करने के दिए निर्देश

Thu, 02 Jul 2026 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने कलक्ट्रेट सभागार में जल संसाधन से जुड़े विभागों की समीक्षा बैठक कर परियोजनाओं एवं योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने बिजली दोष अथवा खराबी के कारण बंद नलकूपों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र चालू कराने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को सिंचाई में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
बैठक में बाढ़ एवं सिंचाई विभाग को ड्रेनों की सफाई, जल निगम को पाइपलाइन बिछाने के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत तथा सभी कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने जल निगम के कार्यों में तेजी लाने और भूजल संसाधनों की भी समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के तहत अधिकाधिक निजी नलकूप स्थापित कराने पर जोर दिया गया।इच्छुक किसान ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
बैठक में अधिशासी अभियंता बाढ़, जल निगम, लघु सिंचाई, नलकूप तथा जल संसाधन विभाग से जुड़े अधिकारी माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें