फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका के सीमा विस्तार को डीएम की हरी झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका के सीमा विस्तार को डीएम की हरी झंडी
विज्ञापन

30 गांवों के अलावा बाद में शामिल हुए 16 गांवों की निराकरण आख्या शासन को भेजी गई
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। नगर पालिका के सीमा विस्तार को लेकर आई आपत्तियों की निराकरण आख्या जिलाधिकारी ने शासन को भेज दी है। आधारहीन आपत्तियों के निरस्त हो जाने के कारण प्रस्तावित क्षेत्र के गांवों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। अब शासन की अनंतिम अधिसूचना के प्रकाशन का इंतजार है। शासन को भेजी गई सूची में 30 गांवों के अलावा बाद में शामिल किए गए 16 अन्य गांवों को भी शामिल किया गया है। क्योंकि इन गांवों को लेकर आईं आपत्तियों का निराकरण पहले किया जा चुका है।
करीब 90 वर्ष बाद नगर पालिका परिषद के सीमा विस्तार हो जाने की पूरी संभावना व्यक्ति की जा रही है। जिलाधिकारी की स्वीकृति के बाद आपत्तियों की निराकरण आख्या को ऑनलाइन अपलोड कर दिया गया है। जबकि फाइल भी सुबह विशेष पत्रवाहक के जरिए संयुक्त सचिव को भेज दी गई है। इन गांवों के शामिल होने के कारण 46 गांवों को नगर पालिका का हिस्सा बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। निराकरण आख्या के बाद अब शासन स्तर से अनंतिम सूची का प्रकाशन इन गांवों का होगा। इसके बाद ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची को नगर पालिका क्षेत्र में तब्दील कर दिया जाएगा। इसी आधार पर नए वार्ड बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

इन आपत्तिकर्ताओं ने दर्ज कराई थी आपत्तियां, निरस्त
देवरिया। शहर की न्यू कॉलोनी निवासी राकेश शुक्ला ने परसिया अहीर गांव को लेकर आपत्ति की थी। बरारी गांव निवासी शैलेश कुमार यादव ने अपने गांव को नगर पालिका क्षेत्र में न शामिल करने की मांग की थी। अधिशासी अधिकारी और सदर एसडीएम ने संयुक्त रूप से विस्तार में छूट ग्राम सभा को शामिल करने को आपत्ति दर्ज कराई थी। इन मामलों को भी निरस्त कर दिया गया है क्योंकि पहले गांवों को शामिल किया जा चुका है। बगहा मठिया गांव निवासी मारकण्डेय सिंह ने परसिया अहीर शामिल करने को कहा गया था। पर पहले ही शामिल होने के कारण निरस्त योग्य मान लिया गया है। पड़री मल्ल निवासी अब्दुल जब्बार, कुसुम्हा निवासी रामआधार, जटमलपुर निवासही रामनगीना यादव, पोखर भिंडा प्रवीण प्रताप मल्ल, बोड़िया निवासी शोभा, पगरा परसिया निवासी चंद्रिका चौरसिया, बृजेश यादव, पिपरपाती निवासी देवेंद्र मिश्र, शहर के मालवीय रोड निवासी अरुण बरनवाल, तिलई बेलवा निवासी उमेश चंद्र मिश्र, दानोपुर निवासी विश्वनाथ सिंह, चकबुधन निवासी उमाशंकर यादव, भीमपुर निवासी रामायण सिंह, जटमलपुर निवासी रफीक अली, दिलीप प्रजापति, श्रीराम यादव और दुर्गेश सिंह की आपत्तियों को निरस्त कर दिया गया है।
नगर पालिका में शामिल हो सकते हैं ये गांव
तिलई बेलवा, परसिया उर्फ खरजरवा, डंभर उर्फ जटमलपुर, पगरा उर्फ परसियां, घटैला गाजी, बरवा गोरस्थान, बड़हरा, चिंतामन चक, पिपरपाती, गोबराई खास, चकबुधन उर्फ सिंहपुर, मेहड़ा नगर बाहर, बोड़िया अनंत, धनौती खुर्द, मुड़ाडीह, सकरापार, देवरिया खास, बभनी नगर बाहर, रामपुर खुर्द, चांदपुर, भीमपुर, पिड़रा, पिपराईच, रघवापुर, धनौती कला, कतरारी, इजरही, दानोपुर, सोंदा, कठिनहिया गांव नगर पालिका में शामिल होंगे। इसके अलावा 16 वे गांव भी हैं, जिन्हें बाद में शामिल किया गया था।
विज्ञापन

कोट-
21 लोगों ने आपत्तियां दर्ज कराईं थीं। सभी निरस्त करने योग्य पाईं गईं हैं। निराकरण आख्या संयुक्त सचिव नगर विकास अनुभाग को भेज दिया गया है। 30 गांवों को पहले शामिल किया गया था। बाद में 16 गांव और शामिल कर लिए गए थे।
-जितेंद्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें