फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एचपीवी टीकाकरण के लिए डीएम ने की अभिभावकों से अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने बेटियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील की है। उन्होंने अभिभावकों से पात्र बालिकाओं का समय से टीकाकरण कराने और विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों से छात्राओं और उनके अभिभावकों को इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाली गंभीर बीमारियों में शामिल है। समय पर एचपीवी का टीका लगवाकर इससे बचाव किया जा सकता है। वैज्ञानिक अध्ययनों के अनुसार एचपीवी टीका सर्वाइकल कैंसर से लगभग 90 प्रतिशत तक सुरक्षा प्रदान करता है। यह टीका सुरक्षित, प्रभावी और वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित है।
उन्होंने बताया कि 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी और 15 वर्ष से कम आयु की पात्र बालिकाओं को एचपीवी का टीका निशुल्क लगाया जा रहा है। निजी अस्पतालों में इसकी कीमत लगभग चार हजार रुपये है, जबकि शासन द्वारा पात्र बालिकाओं को यह सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। डीएम ने बताया कि जनपद में अब तक 19,440 बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण किया जा चुका है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रतिदिन और प्रत्येक बुधवार और शनिवार को आयोजित नियमित टीकाकरण सत्रों में एएनएम द्वारा टीका लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने जनप्रतिनिधियों, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, एएनएम, स्वयंसेवी संस्थाओं और जागरूक नागरिकों से भी अभियान में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास से यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र बालिका टीकाकरण से वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें