फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पीआरडी स्वयंसेवकों व मंगल दल ने निकाली तिरंगा रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की तरफ से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीआरडी स्वयंसेवकों एवं युवक मंगल दल के सदस्यों ने तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ विकास भवन परिसर से हुआ।
विज्ञापन

रैली को सीडीओ राजेश कुमार सिंह एवं जिला युवा कल्याण अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में पीआरडी स्वयंसेवक एवं मंगल दल के सदस्य देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़े।
तिरंगा रैली विकास भवन से निकलकर शिव मंदिर, बस स्टैंड होते हुए रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंची, जहां रैली का समापन हुआ। इस दौरान प्रतिभागियों ने लोगों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी निखिल आनंद, संतोष यादव, अर्जुन सिंह, आशीष सिंह, कुलदीप सिंह, युवक मंगल दल के अध्यक्ष विकास यादव, ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें