फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डीएम और एसपी ने जांची पटाखा दुकानों की व्यवस्था

Sun, 08 Nov 2026 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। दिवाली के मद्देनजर शनिवार को डीएम मधुसूदन हुल्गी और एसपी अभिजित आर शंकर ने रुद्रपुर तहसील क्षेत्र में पटाखों की दुकानों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता और सुरक्षा मानकों का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने दुकानदारों को सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।जिला प्रशासन की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि निरीक्षण के दौरान डीएम ने संबंधित अधिकारियों को पटाखों की बिक्री निर्धारित और सुरक्षित स्थानों पर ही कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पटाखों की दुकानों पर अग्निशमन उपकरणों की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए।
अधिकारियों ने कहा कि आग लगने की स्थिति में बचाव के सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों की अनदेखी या सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही मिलने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें