फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छठ घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था का डीएम और एसपी ने लिया जायजा

Tue, 17 Nov 2026 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। छठ महापर्व पर सोमवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस मुस्तैद रही। डीएम मधुसूदन हुल्गी और एसपी अभिजित आर शंकर ने शहर के प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्थाएं देखीं। पुलिस की निगरानी में जिलेभर में छठ पूजा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
विज्ञापन

डीएम और एसपी ने सदर कोतवाली क्षेत्र के देवरही माता मंदिर, गायत्री माता मंदिर और सोमनाथ मंदिर स्थित छठ घाटों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने घाटों पर मौजूद पुलिसकर्मियों की तैनाती और सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली। व्रती महिलाओं और उनके साथ पहुंचे श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए आवागमन की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया।
एएसपी उत्तरी आनंद कुमार पांडेय ने रुद्रपुर और सदर कोतवाली क्षेत्र के छठ घाटों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की। वहीं, एएसपी दक्षिणी सुनील कुमार सिंह ने सलेमपुर थाना क्षेत्र के नदावर छठ घाट पर मौजूद रहकर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। जिले के सभी सीओ अपने-अपने सर्किल में भ्रमण करते रहे। थाना प्रभारी भी पुलिस बल के साथ छठ घाटों और प्रमुख मार्गों पर तैनात रहे। पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन की व्यवस्था संभाली। सुबह अर्घ्य देने के बाद छठ सकुशल संपन्न होने पर अधिकारियों ने राहत की सांस लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें