फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सावन से पहले दुग्धेश्वर नाथ के दरबार में पहुंचे डीएम और एसपी

Sat, 11 Jul 2026 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। डीएम मधुसूदन हुल्गी एवं एसपी अभिजीत आर. शंकर ने शनिवार को बाबा दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना कर जनपद की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।
विज्ञापन

दोनों अधिकारियों ने सावन माह को देखते हुए मंदिर परिसर का निरीक्षण कर महंत से श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने प्रवेश-निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा भीड़ प्रबंधन का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सावन में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं।
वहीं पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी रुद्रपुर को पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सुचारु यातायात व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाकर उसका कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें