भाटपाररानी। थाना परिसर में बुधवार को आयोजित पीस कमेटी की बैठक में एसडीएम रत्नेश तिवारी ने आम जनता से त्योहारों को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की है। क्षेत्राधिकारी आदित्य कुमार ने कहा कि पुलिस सबकी मित्र है और पुलिस के साथ सौहार्द पूर्वक वातावरण बनाकर कार्य करें।
थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि आयोजक मंडल आठ फिट से ऊंची मूर्ति नहीं रखेंगे। मूर्तियां सड़क पर नहीं रखी जाएगी। डीजे भी बिना परमिशन के नहीं बजा पाएंगे। निर्धारित रूट से ही मूर्ति विसर्जन के लिए जाएगी। इस दौरान ग्राम प्रधान शहाबुद्दीन, अरुण यादव, राणा प्रताप यादव, विश्वनाथ सिंह, गया सिंह, मोहम्मद मुस्लिम, महेश यादव, सुनील आदि मौजूद रहे। संवाद