फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 24 घंटे स्थिर रहने के बाद फिर बढ़ने लगी सरयू

Thu, 18 Sep 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
भागलपुर सरयू नदी।
विज्ञापन
सरयू में उतार-चढ़ाव से तटवर्ती गांवों के लोग चिंतित, आठ घंटे में चार सेमी का बढ़ा पानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भागलपुर। सरयू नदी का जलस्तर ए दो दिन घटने के बाद फिर बढ़ने लगा है। इससे तटवर्तीय लोगों को बाढ़ की चिंता सताने लगी है।
सरयू नदी में हो रहे अप्रत्याशित परिवर्तन से नदी के किनारे बसे गांवों के लोगों की नींद उड़ गई है। जुलाई माह से सरयू नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी है।तीन दिन तक बढ़ने के बाद रविवार की शाम से नदी के जलस्तर में घटाव शुरू हो गया था। नदी खतरे के निशान से 50 सेमी ऊपर पहुंचने के बाद घट कर खतरे के निशान से नीचे पहुंच गई थी।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह से नदी में एक बार फिर बढ़ाव शुरू हो गया और आठ घंटे में चार सेमी की बढ़ोत्तरी कर 64:16 मीटर पर पहुंच गई। केंद्रीय जल आयोग तुर्तीपार के अनुसार बुधवार की शाम चार बजे नदी का जलस्तर हेड मीटर पर 64.16 मीटर रिकार्ड किया गया। मीटर पर अंकित खतरे के निशान 64:10 मीटर से छह सेमी ऊपर है। जेई प्रकाश ओझा ने बताया कि पहाड़ों में हो रही बारिश और बैराजों से पानी छोड़े जाने के चलते जलस्तर में वृद्धि हो रही है। मीटर पर निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें