फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जिला ट्रांसपोर्ट बार एसोसिएशन ने एआरटीओ के खिलाफ दिया धरना

Sat, 06 Dec 2025 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिला मुख्यालय में शुक्रवार को जिला ट्रांसपोर्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने एआरटीओ कार्यालय के बाहर तीसरे दिन धरना देकर प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं का आरोप है कि एआरटीओ कार्यालय में लंबे समय से मनमानी, फाइलों में देरी, लाइसेंस एवं परमिट से जुड़ी कार्यवाहियों में अनियमितता और आवेदकों से अभद्र व्यवहार की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। इसके बाद भी उच्च अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह ने कहा कि एआरटीओ के रवैये से न केवल आम नागरिक परेशान हैं, बल्कि न्यायिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। साथ ही कई लंबित प्रकरण समय पर नहीं निपटने के कारण वादकारी पक्ष को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धरना स्थल पर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दिया कि यदि जल्द ही एआरटीओ के खिलाफ विभागीय जांच शुरू नहीं की गई और व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर वे जिले के सभी अधिवक्ताओं को साथ लेकर बड़े स्तर पर प्रदर्शन करेंगे। उपाध्यक्ष गोपाल पांडेय ने कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं बल्कि भ्रष्टाचार और मनमानी के विरोध में है। उन्होंने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। इस दौरान संयुक्त मंत्री विजय कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष कमलेश सिंह, मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें