फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पैसेंजर ट्रेन निरस्त व अन्य के रूट परिवर्तन से बढ़ेगी परेशानी

Sat, 06 Dec 2025 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। बिहार के मैरवा रेलवे स्टेशन पर रेल लाइन के प्वाइंट और क्रासिंग बदलने से शनिवार से गोरखपुर छपरा पैसेंजर निरस्त रहेगी। साथ ही रूट की चार ट्रेनों को भटनी के जगह थावे, कप्तानगंज रूट से चलाया जाएगा। इस दौरान बिहार प्रांत के लिए भटनी से सीधे बस सेवा नही होने से रूट की अन्य ट्रेनों में भीड़ बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बिहार के मैरवा रेलवे स्टेशन पर रेलवे लाइन के प्वाइंट और क्रासिंग बदलने के कार्य होने है। इसके लिए शनिवार से गोरखपुर-छपरा पैसेंजर को निरस्त किया गया है। साथ ही दिल्ली-मानसी स्पेशल, गोरखपुर-हावड़ा एक्सप्रेस का रूट परिवर्तन किया गया है। इसके अलावा काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस, अमृतसर जयनगर शहीद एक्सप्रेस व मथुरा-छपरा एक्सप्रेस को नियंत्रित कर चलाया जाएगा।
ट्रेनों के निरस्तीकरण और मार्ग परिवर्तन के कारण रूट की अन्य ट्रेनों में भीड़ बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। शुक्रवार को यात्रियों ने बताया कि बिहार जाने के लिए भटनी से सीधे बस सेवा नही है। घूम कर जाने में समय के साथ अधिक रुपये भी खर्च करने पड़ते है। ऐसे में रूट की अन्य ट्रेनों का ही सहारा लिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इससे रूट की अन्य ट्रेनों में भीड़ बढ़ेगी। वहीं ट्रेनों के निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन और नियंत्रित कर चलाने से होने वाले परेशानी को देखते हुए रेलवे ने आरपीएफ को ट्रेनों में गश्त बढ़ाने को कहा है। स्टेशन अधीक्षक मनोज पांडेय ने बताया कि बिहार के मैरवा रेलवे स्टेशन पर कार्य के चलते ब्लॉक लिया जाएगा। यात्रियों को दिक्कत न हो इसके लिए रूट की अन्य ट्रेनों सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें