देवरिया। शहर के रामनाथ देवरिया मोहल्ले में रास्ते में वाहन खड़ा करने पर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट और धमकी देने का आरोप लगा है। मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने दंपती समेत चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। दूसरे पक्ष की शिकायत पर भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
आलोक कुमार राय के अनुसार, 27 नवंबर को रास्ते में स्कूल वैन खड़ी करने पर विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि पड़ोसी दंपती ने दो लोगों को बुलाकर कार समेत जलाने की धमकी दी और उनकी पत्नी से मारपीट की। प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद