फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अवध असम एक्सप्रेस में यात्री का मोबाइल चोरी

Mon, 30 Nov 2026 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। अवध असम एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक यात्री का मोबाइल फोन चोरी हो गया। पीड़ित की शिकायत पर जीआरपी ने रविवार को अज्ञात चोर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के छतरपुर निवासी विनोद निषाद 26 नवंबर को लालगढ़ से कामाख्या जाने के लिए अवध असम एक्सप्रेस में सवार हुए थे। वह ट्रेन के एसी कोच ए-टू में 17 नंबर बर्थ पर यात्रा कर रहे थे। रात में ट्रेन भाटपाररानी स्टेशन पहुंची। इसी दौरान उनका मोबाइल चोरी हो गया। काफी तलाश करने के बाद भी मोबाइल का पता नहीं चला तो उन्होंने इसकी शिकायत दर्ज कराई। जीआरपी सीओ बलिया सवीरत्न गौतम ने बताया कि यात्री की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें