फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कांवड़ियों की सुरक्षा पर मंथन, तैयारी में जुटा प्रशासन

Tue, 08 Jul 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के दौरान जिले के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने की संभावना है। इससे देखते हुए डीएम दिव्या मित्तल एवं एसपी विक्रांत वीर ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की।
इसमें यात्रा मार्गों एवं शिवालयों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। कांवड़ियों की सुरक्षा पर भी मंथन किया गया। डीएम ने निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के सभी प्रमुख मार्गों की साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और बैरिकेडिंग समय से पूरी कर ली जाए।
विज्ञापन

साथ ही सुनिश्चित किया जाए कि यात्रा मार्गों पर कहीं भी बिजली के तार झूलते न हों। विद्युत निगम को निर्देश दिया कि यात्रा मार्गों पर बिजली आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित रहे।
डीएम ने कहा कि नगर निकाय और जिला पंचायत के माध्यम से यात्रा मार्गों और प्रमुख शिवालयों पर श्रद्धालुओं के लिए शौचालय, पार्किंग, विश्राम स्थल तथा पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था समय से कर ली जाए।
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट मोड में रखा जाए तथा कांवर यात्रा के दौरान भीड़ वाले स्थानों पर अस्थायी चिकित्सा शिविर एवं एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी समयबद्ध ढंग से दायित्वों का निर्वहन करें।
एसपी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान प्रमुख मार्गों पर यातायात नियंत्रण के लिए ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की जाएगी। भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस बल के साथ आवश्यक बैरिकेडिंग भी कराई जाएगी, ताकि यात्रा सुगम एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके। उन्होंने संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा आवश्यक सुरक्षा उपाय करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में यह तय किया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख शिवालयों में भी यदि अधिक भीड़ की संभावना हो तो वहां भी पूर्व से ही साफ-सफाई, बैरिकेडिंग और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं कर ली जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें