फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पत्नी की तलाश में निराश युवक पुल की रेलिंग पर चढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। तीन महीने से अपनी पत्नी की तलाश कर रहे एक युवक ने बृहस्पतिवार को मानसिक रूप से परेशान होकर सलेमपुर क्षेत्र के छोटी गंडक नदी के नदावर पुल की रेलिंग पर छलांग लगाने का प्रयास किया। आसपास के लोगों की सूचना पर समय रहते मौके पर पहुंची सलेमपुर कोतवाली पुलिस ने सूझबूझ का परिचय देते हुए युवक को समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतारा और उसकी काउंसिलिंग कर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। खामपार थाना क्षेत्र के धन्ना छापर गांव निवासी विकास गोंड पुत्र बीरन गोंड की पत्नी पिछले तीन महीने से गायब है। विकास लगातार अपनी पत्नी की तलाश में विभिन्न स्थानों पर भटक रहा था। हाल ही में वह अपनी पत्नी को ढूंढने के लिए गाजियाबाद भी गया था लेकिन वहां भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर को विकास भटकते हुए सलेमपुर के नदावर स्थित छोटी गंडक नदी के पुल पर जा पहुंचा। वहां उसने अचानक पुल की रेलिंग पर चढ़कर आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें