फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दिनेश अध्यक्ष और विजय मंत्री चुने गए

Sun, 02 Nov 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की सांगठनिक व चुनाव को लेकर बैठक रविवार को बाबा राघव दास इंटर कॉलेज परिसर में हुई। इसमें जिले के निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेश कुमार राय, प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश सिंह, मंडलीय मंत्री दिग्विजय पांडेय की देखरेख में पदाधिकारियों का निर्विरोध चुनाव हुआ। सर्वसम्मति से दिनेश कुमार त्रिपाठी जिलाध्यक्ष, विजय भारत सिंह जिला मंत्री चुने गए।
विज्ञापन

इसी तरह रवि प्रताप सिंह, राजेश गुप्ता, धनंजय उपाध्याय, महेंद्र प्रताप, जितेंद्र सिंह, विमलेंदू दीक्षित, नीरजा सिंह को उपाध्यक्ष, अभिषेक पांडेय कोषाध्यक्ष, गोरखनाथ गुप्त आय-व्यय निरीक्षक, विमलेश यादव, भारत सिंह, धर्मेंद्र मौर्य, डॉ. सीमा पाठक, आशीष सरोज, प्रमोद कुमार, नवीन चंद्र शर्मा को चुना गया। इसमें जिले के सभी विद्यालय के संगठन के अध्यक्ष, मंत्री, जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी व सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें