फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अहिल्या उद्धार का मंचन देख श्रद्धालु भावविभोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। पुलिस चौकी के पास मैदान में आदर्श नाट्य समिति की ओर से रामलीला का मंचन किया गया। धनुष यज्ञ की लीला में लक्ष्मण-परशुराम संवाद देख लोग रोमांचित हो उठे।
विज्ञापन

मंचन में सर्वप्रथम मुनि विश्वामित्र के साथ राम-लक्ष्मण के सुंदर झांकी की आरती उतारी जाती है। तत्पश्चात विश्वामित्र दोनों भाइयों को सीता स्वयंवर में जनकपुर चलने के लिए कहते हैं। तमसा नदी पर मुनि दोनों राजकुमारों को आयुध विद्या का ज्ञान देते हैं। रमुनिश्रेष्ठ की आज्ञा पाकर श्रीराम पत्थर की शिला बनी अहिल्या का उद्धार करते हैं। जनकपुर में पहुंच अमराई में विश्राम करते हैं। जहां मुनि से दोनों सुकुमार जनकपुर घूमने की इच्छा जताते हैं।
नगर में दोनों को देख हलचल मच जाती है। लोग उनकी वीरगाथा का वर्णन करते नहीं थकते हैं। स्वयंबर में दूर-दूर से आये राजा-महाराजाओं का परिचय कराते हुए सुमति और विमति, राजा जनक की प्रतिज्ञा को दोहराते हैं। इसी बीच नारद मुनि की सूचना पर रावण और बाणासुर भी पहुंच जाते हैं। स्वयंवर में कोई भी राजा धनुष तोड़ना तो दूर हिला नहीं पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें